आज सारे उधार चुक जायेंगे...
आज हम चिंता मुक्त हो जायेंगे...
आज हम अपने पैसो की मिठाई खा पाएंगे...
दोबारा दोस्तों के मुरझे चेहरे खिल्खिलायेंगे...
मुफ्तखोर कहे जाने पर आज हम दुसरो को आँखें दिखायेंगे...
नहाते समय साबुन बेफिक्री से लगायेंगे...
सुबह के नाश्ते में पांच रुपये की चाय और दो रुपये के बिस्कुट की जगह दूध-चोकोस खायेंगे...
कुछ दिन अब शेरिंग ऑटो का किराया देते समय हम नहीं हिचकिचाएंगे…
अब lunch में बीस रुपये के दो समोसों की बजाये ठीक से दाल-खिचड़ी और तंदूरी चिकन खायेंगे...
होटलों में खाने के बाद बीस रुपये टिप के लिए भी छोड़ आयेंगे…
आफिस के ब्रेक में सारे दोस्त Gold-Flake की जगह Marlboro के सुट्टे जलाएंगे...
गर्ल फ्रेंड को फिर से नयी जींस, नए जूते और नया बैग दिलाएंगे...
आज फिर छोटे भाई को जेब खर्ची के पैसे दे पाएंगे...
माँ के लिए SILK वाली साडी खरीद पाएंगे...
इस महीने के बाइक की EMI के installment बाप के नहीं हमारे account से जायेंगे...
अगले हफ्ते या शायद उसके भी अलगे हफ्ते तक रहीसो सी ज़िन्दगी बिताएंगे...
क्यूकि...
आज अपने बैंक अकाउंट में दो की जगह हमे पांच अंक नज़र आयेंगे...
4 comments:
kewl bhaiya
Hehe..You have chosen nice words & situations!
Have Fun! :D
Thoroughly enjoyed reading this.
Thoroughly enjoyed reading this.
Post a Comment